﻿साक्षी है तीन और ज़ैतून
"और तूर सीनीन,"
और यह शान्तिपूर्ण भूमि (मक्का)
निस्संदेह हमने मनुष्य को सर्वोत्तम संरचना के साथ पैदा किया
"फिर हमने उसे निकृष्टतम दशा की ओर लौटा दिया, जबकि वह स्वयं गिरनेवाला बना"
"सिवाय उन लोगों के जो ईमान लाए और जिन्होंने अच्छे कर्म किए, तो उनके लिए कभी न समाप्त होनेवाला बदला है"
"अब इसके बाद क्या है, जो बदले के विषय में तुम्हें झुठलाए?"
क्या अल्लाह सब हाकिमों से बड़ा हाकिम नहीं हैं?
